केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह CRCS की नई ऑफिस बिल्डिंग का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को दिल्ली में ‘सहकारी समितियों के केंद्रीय रजिस्ट्रार’ (सीआरसीएस) नई ऑफिस बिल्डिंग उद्घाटन करेंगे।सीआरसीएस कार्यालय एक वैधानिक निकाय है जो बहु-राज्य सहकारी समितियों (एमएससीएस) के पंजीकरण और दूसरी प्रक्रियाओं के लिए जिम्मेदार है।

सीआरसीएस का ऑफिस एमएससीएस के प्रबंधन, पंजीकरण, वार्षिक फाइलिंग और दूसरे नियामक प्रक्रियाओं की देखभाल करता हैसहकारिता मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि नई बिल्डिंग केंद्रीय रजिस्ट्रार ऑफिस के सुचारू संचालन में मदद करेगी।बुधवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में सहकारिता सचिव, एनबीसीसी के प्रबंध निदेशक और देश भर से बहु-राज्य सहकारी संघों, बहु-राज्य सहकारी समितियों और बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Read also – चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला हुआ तेज, दीपेंद्र हुड्डा क्यों बोले वो छल है ?

देश में कुल 1,625 एमएससीएस रजिस्टर्ड हैं और उनके साथ करोड़ों सदस्य जुड़े हुए हैं।सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद से सरकार ने सीआरसीएस ऑफिस को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम, 2002 और नियमों में संशोधन, केंद्रीय रजिस्ट्रार ऑफिस के ‘डिजिटल पोर्टल’ का शुभारंभ, एमएससीएस के पारदर्शी चुनाव के लिए ‘सहकारी चुनाव प्राधिकरण’ बनाना शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *