सरकार ने कर्ज-जीडीपी अनुपात घटकर 55.6 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा- निर्मला सीतारमण

Union Budget 2026: Government proposes to reduce debt-GDP ratio to 55.6 percent- Nirmala Sitharaman

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में ऋण-से-जीडीपी अनुपात को चालू वित्त वर्ष के 56.1 प्रतिशत से घटाकर 55.6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है। Union Budget 2026

केंद्रीय बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र ने पांच वर्षों में सिटी इकोनॉमिक रीजन (सीईआर) के लिए 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और 41 प्रतिशत कर हस्तांतरण फार्मूले को बरकरार रखा है।

Read Also: “बजट विकसित भारत का दूरदर्शी दस्तावेज, हरियाणा को मिलेगी नई उड़ान”-CM नायब सिंह सैनी

वित्त मंत्री ने पूर्वोत्तर के छह राज्यों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर का ऐलान किया। इसका नाम बौद्ध सर्किट रखा गया है। इस योजना के तहत मंदिरों और मठों के संरक्षण के लिए कदम उठाए जाएंगे। Union Budget 2026

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *