Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की है।इस बैठक में गृह सचिव, डायरेक्टर IB, दिल्ली पुलिस आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे है।बैठक में आला पुलिस अधिकारियों ने गृह मंत्री अमित शाह को राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक दिया है।जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई प्रमुख दिशा निर्देश दिए हैं।
Read also- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही ये बात
सूत्रों के मुताबिक बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अपराध के विरुद्ध हमारी “जीरो टॉलरेंस” की नीति है, इसलिए दिल्ली की कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।बैठक में गृह मंत्री की ओर से कहा गया है कि हर एक दिल्लीवासी खुद को पुर्णतः सुरक्षित महसूस करे ये हर दिल्ली पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत जवाबदेही है जानकारी के मुताबिक बैठक में गृहमंत्री की ओर से दिए गए विशेष दिशा निर्देशों में कहा गया है कि नागरिक सुरक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान चलाये जाएँ
Read also- केंद्र सरकार की बड़ी पहल, टमाटर की बढ़ती दाम से निपटने के लिए तैयार किया ये प्लान
साथ ही दिल्ली पुलिस को देखकर दिल्लीवासियों में सुरक्षा का भाव और अपराधियों में भय का भाव आये ये दिल्ली पुलिस को सुनिश्चित करना चाहिए।बैठक में गृहमंत्री ने कहा है कि बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली मे कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ये बैठक ऐसे वक़्त की है जब राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली कई घटनाएं सामने आई है। ऐसे में गृहमंत्री अमित शाह की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई अहम दिशा निर्देश दिए गए हैं।
