कपल ने अपनी शादी के लिए बनवाया यूनिक Wedding Card, कार्ड ने लोगों का खींचा ध्यान

शादी एक ऐसा पल होता हैं जिसे हर इंसान लाइफ टाइम याद रखना चाहता हैं शादी को यादगार बनाने के लिए लोग छोटी से छोटी चाजों पर ध्यान रखता हैं. खाने से लेकर ड्रेस तक, ड्रेस कलर कैसा होना चाहिए, किस तरह की होनी चाहिए.यहा तक की डेकोरेशन से लेकर प्रोग्राम तक हर एक चीज पर विशेष ध्यान रखते हैं .लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने वेडिंग कार्ड को ज्यादा तवज्जों नही देते हैं. और ऐसे ही कोई अच्छा सा डिजाइन देख कर पंसद कर लेते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है.जो शादी से जुड़ी हर चीज को स्पेशल औक यादगार बनाना चाहते है .इस दिनों सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं आइए आपको बताते है इस वेडिंग कार्ड के वायरल होने का कारण क्या हैं.

क्यों वायरल हो रहा है वेडिंग कार्ड?
आपके पास कई वेडिंग कार्ड आए होंगे। इसमें कुछ कार्ड साधारण से होंगे तो कुछ खूबसूरत होंगे। मगर क्या कभी किसी कार्ड को देखते ही आपको पता चला है कि दूल्हा और दुल्हन का प्रोफेशन क्या है? जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड की यह विशेषता है कि इसे देखते ही आपको दोनों के प्रोफेशन का पता चला जाता है। इसी कारण यह वेडिंग कार्ड काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि वेडिंग कार्ड के आधे हिस्से पर फौजी की वर्दी का डिजाइन है और दूसरी तरफ डॉक्टर के कोट का डिजाइन बना हुआ है। इसके साथ दोनों का नाम भी लिखा हुआ है।

Read also – नाले से आ रही थी रोने की आवाज, युवक के देखते ही उड़ गए होश

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स?
आपको बता दे कि इस पोस्ट को सोशल मीडिया एक्स पर @Shaiibi0 नाम के अकाउंट से शेयर किया है.पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि शादी का सबसे प्यारा सैंपल है.ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है इस पोस्ट को 6लाख 36 हजार से ज्यादा लोग देख चुका हैं. इस कार्ड को देखने के बाद लोग तरह -तरह को रिक्शन दे रहें हैं. एक यूजर ने लिखा कि मेरा साइड तो खाली होगा दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे साइड में अंगूठा छाप लिखा होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये दो लोगों की शादी हो रही है या दो प्रोफेशन की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *