उर्फी जावेद पर भारी पड़ा अतरंगी फैशन, इस वजह से नहीं मिल रहा मुंबई में किराए पर घर

सोशल मीडिया में हमेशा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने इन दिनों अपना दुख सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उर्फी ने कहा है कि मुंबई में उन्हें किराए पर घर नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से उन्हें काफी संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। उर्फी को किराए पर घर ना मिलने का कारण उनका ड्रेसिंग सेंस है। उर्फी की अजीबो गरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से तो वहीं दूसरी वजह मुस्लिम होने के कारण उन्हें किराए पर घर नही देना चाहते हैं। दरअसल हिंदुओं को लगता है कि वह मुस्लिम है।

क्यों उर्फी को किराए पर घर नही दे रहे लोग

उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। दरअसल उर्फी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनके कपड़ों के कारण कुछ मुस्लिम लोग उन्हें घर नहीं दे रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ हिंदू लोग उर्फी को मुस्लिम होने के कारण घर नहीं देना चाहते हैं। साथ ही उर्फी जावेद ने ये भी कहा, ‘क्योंकि मैं सिंगल हूं। मुस्लिम हूं और एक एक्ट्रेस है। मुझे मुंबई में किराए पर घर मिलना कठिन हो गया है।’ ‘हिंदू मालिक मुझे घर किराए पर नहीं देना चाहते क्योंकि मैं मुस्लिम हूं’। आगे उर्फी ने ट्वीट किया है, ‘मुस्लिम घर के मालिक मुझे घर किराए पर नहीं देना चाहते क्योंकि वह मेरी ड्रेस से परेशान है।

वहीं, हिंदू मालिक मुझे घर किराए पर नहीं देना चाहते क्योंकि मैं मुस्लिम हूं। कुछ लोग तो मुझे मिली पॉलिटिकल धमकी से भी चिंतित है।  मुंबई में किराए का घर मिलना बहुत मुश्किल है।’ कई लोगों ने उनके ट्वीट का समर्थन किया है। एक ने लिखा है, ‘मेरे साथ भी यहीं परिस्थिति है।’ वहीं दूसरी तरफ एक ने लिखा है, ‘आपको जल्द अच्छी जगह मिल जाएगी।’ वहीं दूसरे ने लिखा था, ‘यह पहले सोचना था ना।

Read also:- एक दूसरे के हुए अथिया-राहुल, सुनील शेट्टी ने बेटी की शादी में बांटी मिठाइयां

उर्फी जावेद कपड़े को लेकर काफी ट्रोल भी होती रहती है

एक्शन का रिएक्शन होता है।’ एक ने लिखा है, ‘सिंगल, मुस्लिम एक्ट्रेस के हिसाब से तो एक्ट्रेस तब्बू को 25 साल से मुंबई में घर मिलना ही नहीं चाहिए था। वहीं एक ने लिखा है, ‘आप सही तरीके से कपड़े क्यों नहीं पहनते ताकि आप हिंदू और मुस्लिम दोनों जगहों पर रह सके।’ उर्फी जावेद को कपड़े को लेकर काफी ट्रोल का सामना करना पड़ता है। वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी की नेता चित्रा किशोर वाघ ने उर्फी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। उर्फी जावेद ने टीवी से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उर्फी बिग बॉस ओटीटी में भी काम किया था। साथ ही वो कई शोज में भी नजर आ चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *