UP: झूठी शान की खातिर बहन की हत्या करने वाला आरोपी भाई पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

UP

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में झूठी शान की खातिर अपनी बहन की हत्या करने के आरोपी 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी है। UP

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में अपनी बहन अदीबा (21) की गला रेतकर हत्या करने के आरोपी आमिर (25) को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: MP: मंदसौर में करीब 40 करोड़ रुपये की ‘ब्राउन शुगर’ जब्त, महिला समेत 5 लोग गिरफ्तार

SSP ने बताया कि, “आमिर पर गांव के एक युवक के साथ कथित प्रेम संबंध को लेकर अपनी बहन की हत्या करने का आरोप है। रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान आमिर के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने बताया कि, “आमिर, अदीबा के एक स्थानीय युवक के साथ रिश्ते के कथित तौर पर खिलाफ था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई और इसी दौरान आमिर ने ‘‘परिवार का नाम खराब करने’’ का आरोप लगाते हुए अदीबा का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद हुई एक पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी आमिर के पास से बहन की हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *