UP: बहराइच में हथियारबंद हमलावरों ने युवक को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में शनिवार रात छह हथियारबंद हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। ये घटना तब हुई जब पीड़ित दिनेश अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने बाइक सवार दिनेश पर घात लगाकर हमला किया और उसे रास्ते से खींचकर पास के खेत में ले गए और उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसके बाएं पैर और दूसरी गोली बाएं हाथ में लगी।

Read also- Odisha: पुरी मंदिर में भगदड़ पर नवीन पटनायक ने बोला राज्य सरकार पर सियासी हमला, दिया ये बयान

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दिनेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि ये हमला लगभग डेढ़ महीने पहले दोनों पक्षों के बीच हुई निजी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, उस समय इस मामले को लेकर एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी और तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता गया, जो अब इस हिंसक घटना में बदल गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

Read also- Odisha: पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के निकट भगदड़ में तीन की मौत, 50 लोग हुए घायल

डी.के. श्रीवास्तव, पुलिस सर्किल ऑफिसर, महसी: गांव के ही पांच-छह लोगों ने उनको रोका खेत में ले गए और उनको मारा पीटा और उनके बाएं पैर में घुटने के नींचे और बाएं हाथ में गोली मार दिए। उक्त सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घायल को लेकर सीएचसी महसी ले गई। जहां डॉक्टर द्वारा रेफर किया गया जिला अस्पताल में लाया गया एंबुलेंस द्वारा। जिनका इलाज चल रहा है। खतरे से बाहर हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *