USA: अमेरिका में रिपब्लिकन, डेमोक्रेट्स के बीच गतिरोध जारी रहने से छठे दिन भी ‘शटडाउन

USA: अमेरिका में संघीय सरकार के छह दिन से जारी ‘शटडाउन’ को खत्म करने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के बीच गतिरोध बना हुआ है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इसके कारण सरकारी कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो चुकी है और उन्होंने डेमोक्रेट्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।ट्रंप प्रशासन का मानना है कि शटडाउन के दौरान सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर बजट पर ज्यादा कंट्रोल पाया जा सकता है। रविवार रात जब ट्रंप से पूछा गया कि संघीय कर्मचारियों को कब निकाला जाएगा, जैसा कि उन्होंने धमकी दी है, तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये अभी हो रहा है और यह सब डेमोक्रेट्स की वजह से हो रहा है।’’USA:

Read Also-UP: रायबरेली में मृत्कों के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रमुख अजय राय, दी ये प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा, ‘‘डेमोक्रेट्स बहुत सारी नौकरियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।’’ट्रंप ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि किन एजेंसियों में कटौती की जाएगी। अमेरिका में फिलहाल ‘शटडाउन’ लागू है, जिसमें सरकारी वित्तपोषण पर रोक है।‘शटडाउन’ को खत्म करने के लिए संसद के दोनों सदनों, सीनेट और प्रतिनिधि सभा में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई है।

डेमोक्रेटिक पार्टी स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी जारी रखने की मांग कर रही है, जबकि ट्रंप मौजूदा खर्च के स्तर बनाए रखना चाहते हैं। उनका तर्क है कि नौकरियों और परियोजनाओं पर खतरे के चलते डेमोक्रेट्स अंततः झुकेंगे।इस राजनीतिक टकराव के बीच अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है।USA:

Read Also- Himachal: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बदला मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने कहा कि पिछले सोमवार के बाद से रिपब्लिकन नेताओं के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने ट्रंप पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया।वहीं, सदन के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन राष्ट्रपति ऐसा नहीं चाहते।डेमोक्रेटिक सीनेटर एडम शिफ ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी खत्म होने से लाखों अमेरिकियों के लिए इलाज महंगा हो जाएगा।उन्होंने ट्रंप प्रशासन पर कांग्रेस द्वारा स्वीकृत वित्त पोषण रोकने का भी आरोप लगाया। जब तक दोनों दलों में आपसी सहमति नहीं बनती है तब तक शटडाउन जारी रहेगा।USA:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *