UP News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, दूसरा भागने में कामयाब

UP News:

Police Encounter in Banaras: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को कार लूट मामले में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के गोली लगने की वजह से वो पकड़ा गया। वहीं दूसरे बदमाश मौका देख कर भागने में कामयाब रहा।पुलिस ने कथित कार चोरों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया था। उन्हें ट्रैक करने के बाद, पुलिस ने कार में सवार दोनों बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, चोरों ने तेजी से गाड़ी चलाना शुरू कर दिया तभी उनकी कार कीचड़ में फंस गई।

Read also-Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई का बुरा हाल, आज से खुले सभी स्कूल-कॉलेज

बदमाश के पैर में गोली लगी-  बदमाश गाड़ी से निकलकर भागने लगा। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी, उसका नाम राजकुमार है। एडीशनल डीसीपी आकाश पटेल ने कहा, दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। उसका नाम संदीप है।

Read also-राहुल गांधी बोले- हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस करेगी स्वीप

आरोपी अस्पताल में भर्ती- पूछताछ के बाद हमें पता चला कि इस मामले में एक तीसरा बदमाश भी है, जिसका नाम रवींद्र है। उन्होंने बताया कि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एडीशनल डीसीपी आकाश पटेल ने कहा, “ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की जांच जारी रहेगी।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *