Andhra Politics:आंध्र प्रदेश में टीडीपी की अगुवाई में विधानसभा का पहला सत्र हुआ शुरू

Andhra Pradesh Assembly Session

Andhra Pradesh Assembly Session:16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया के साथ शुरू हुआ।टीडीपी विधायक जी. बुचैया चौधरी ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में कार्यवाही की अध्यक्षता की।सत्र सुबह 9:45 बजे अमरावती के वेलागापुड़ी में विधानसभा हॉल में शुरू हुआ।

Read Also: International Yoga Day: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में किया योग

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ढाई साल से ज्यादा समय के बाद सत्र में शामिल हुए।जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने अपने 16 साल के राजनैतिक करियर में पहली बार पीथापुरम विधायक और उप-मुख्यमंत्री के रूप में सदन में आए।इस सत्र में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।आंध्र प्रदेश में भाजपा और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की  राज्य में टीडीपी ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं। सत्तारूढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट ही जीत सकी ।

Read Also: PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दी बड़ी सौगात, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डल झील के किनारे करेंगे योग

टीडीपी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के नेता और नरसीपट्टनम विधायक सी अय्यन्नापात्रुडु को अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।सबसे पहले सीएम और कुप्पम विधायक चंद्रबाबू नायडू ने शपथ ली और उनके बाद डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने शपथ ली।शपथ लेने के बाद नायडू प्रोटेम स्पीकर की कुर्सी पर गए और एक-दूसरे से मुलाकात की।नडीए गठबंधन ने 2024 के आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में 175 सदस्यीय सदन में 164 सीटें जीती हैं।

बता दें कि साल 1996 में टीडीपी पहली बार एनडीए का हिस्सा बनी । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम किया था। इतना ही नहीं, आंध्र प्रदेश में 2014 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी टीडीपी ने भाजपा के साथ लड़ा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *