हर किसी के बस की नहीं है बुलडोजर चलाना, इसके लिए दिल और दिमाग दोनों की जरूरत है- CM Yogi

CM Yogi Varanasi Visit:

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बुलडोजर चलाना हर किसी के बसकी बात नहीं है।

Read Also: भारी बारिश के बाद उफान पर सूरत में किम नदी, आस-पास के गांवों में आई बाढ़

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा, आज ये लोग (समाजवादी पार्टी) अपना रंग बदलकर नए रूप में प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए फिर से आना चाहते हैं। बुलडोजर पर हर एक व्यक्ति के हाथ नहीं फिट हो सकते। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। बुलडोजर जैसी दृढ़ प्रतिज्ञा और क्षमता जिसमें हो वही बुलडोजर चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाग रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाते हैं।

Read Also: वार्ड समिति के चुनाव से पहले दिल्ली सिविक सेंटर में कड़ी सुरक्षा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ओमप्रकाश राजभर और राज्य मंत्री ब्रिजेश सिंह और अक्षय साहनी समेत कई मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सोमवार को यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर अहम टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि था कि किसी का घर सिर्फ इसलिए नहीं गिराया जा सकता क्योंकि वो आरोपित है। अदालत ने ये भी कहा कि वो इस मुद्दे पर दिशानिर्देश बनाएगी जो पूरे देश में लागू होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *