एक्शन में यूपी पुलिस, CM को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी पर केस दर्ज

CM Yogi News:

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी देने संबंधी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ये मुकदमा व्हाट्सऐप समूह “सनातन धर्म सर्वोपरी” के संचालक (एडमिन) अभिषेक दुबे ने गौर पुलिस थाने में मंगलवार को दर्ज कराया।समूह में एक सदस्य ने वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने कहा था कि वो मुख्यमंत्री को बम से उड़ा देगा।

Read also-MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने खोला BJP के खिलाफ सियासी मोर्चा, प्रह्लाद पटेल से की इस्तीफे की मांग

सूत्रों ने बताया कि ये प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (1) (सार्वजनिक उपद्रव करने वाला बयान), 351 (4) (आपराधिक धमकी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत दर्ज की गई है।गौर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो में जिस नंबर से वो पोस्ट किया गया है वो कासगंज का है और पुलिस उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Read also-Delhi Politics: एक्शन मोड में CM रेखा गुप्ता, चुनावी वादों को लेकर दिया बड़ा बयान

प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सर्किल ऑफिसर: सर्किल धर्रइया क्षेत्र के तहत थाना गौर निवासी ग्रामजोगिया अभिषेक कुमार दुबे सन् ऑफ राजेश दुबे जो सनातन धर्म सर्वोपरी वॉट्सअप ग्रुप से जुड़े हुए हैं, उसी ग्रुप के एक एडमिन मोबाइल नम्बर 8660016348 नाम पता अज्ञात के द्वारा एक वीडियो इस ग्रुप में डाला गया जिसमें एक व्यक्ति माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *