UP Politics: कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता; उत्तर प्रदेश से करीब डेढ़ दर्जन प्रमुख हस्तियों ने थामा पार्टी का हाथ

UP Politics
UP Politics: उत्तर प्रदेश समेत देश की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी करीब डेढ़ दर्जन प्रमुख हस्तियों ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
पार्टी के मीडिया व प्रचार (संचार विभाग) के अध्यक्ष व सांसद पवन खेड़ा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अनिल जयहिंद और लोकसभा सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में बसपा के कई राज्यों के प्रभारी रहे डॉ. अनूप कुमार अंबेडकर, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मयंक यादव व श्रेय यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व पीसीएस अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी चौधरी खुशी राम, उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस व इंडियन पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के प्रमुख बी.पी. अशोक, किसान आंदोलन में सक्रिय रहे किसान नेता रोहित जाखड़, केरल कैडर के पूर्व आईपीएस सुदेश कुमार। UP Politics
आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी और बसपा से लोकसभा उम्मीदवार रहे वकार चौधरी,  विक्रांत गौतम, देश बचाओ आंदोलन के सचिन, पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किशन स्वरूप, आर.के. मैसी, राजेंद्र प्रसाद विशभ, अमित कुमार, राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव सावित्री गौतम, अरुण बंसवाल और समाज विकास क्रांति पार्टी के प्रमुख अशोक सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। UP Politics

Read Also: Om Birla: ओम बिरला की बड़ी पहल-कोटा-बूंदी को मिलेंगी नई खेल और स्वास्थ्य सुविधाएं

इन हस्तियों को कांग्रेस में शामिल करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज देश का हर वर्ग सरकार से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को छोड़कर भाजपा ने हर वर्ग को कमजोर किया है। UP Politics
उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं और वंचित-शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से रख रहे हैं। राहुल गांधी के विचार और जज्बे से प्रभावित होकर कई महत्वपूर्ण लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।  UP  Politics
इसी क्रम में कांग्रेस नेता अनिल जयहिंद ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी सरकार के दबाव में राजनीतिक दल टूट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनसमर्थन कांग्रेस की ओर आ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी में सरकार के खिलाफ भारी असंतोष है और ऐसे समय में प्रयागराज में होने वाला राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम गेम चेंजर साबित होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *