इंडिगो को तुर्की एयरलाइंस के साथ सेवाएं जारी रखने की अनुमति, लेकिन 3 महीने में करना होगा अनुबंध समाप्त

इंडिगो को तुर्की एयरलाइंस के साथ सेवाएं जारी रखने की अनुमति, लेकिन 3 महीने में करना होगा अनुबंध समाप्त

India And Turkey: विमानन नियामक डीजीसीए ने शुक्रवार को इंडिगो के लिए टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों का पट्टा तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है।सूत्रों ने ये जानकारी देते हुए कहा कि उड़ान में अचानक व्यवधान से बचने के लिए ऐसा किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती थी।

Read also- पानीपत समेत पूरे प्रदेश के सफाई घोटालों की होनी चाहिए सीबीआई जांच- हुड्डा 

इंडिगो फिलहाल टर्किश एयरलाइंस से ‘डंप लीज’ के तहत लिए गए दो बी777-300 ईआर विमानों का संचालन कर रही है और ये पट्टा 31 मई को खत्म हो रहा था।‘डंप लीज’ के तहत टर्किश एयरलाइंस विमान, पायलट तथा रखरखाव की सुविधा दे रही है, जबकि चालक दल के अन्य सदस्य इंडिगो के हैं। सूत्रों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दोनों विमानों का पट्टा तीन महीने बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया है।

Read also- आईपीएल 2025 एलिमिनेटर: रोहित शर्मा ने जीटी के खिलाफ तूफानी 81 रनों की पारी खेली

एयरलाइन ने छह महीने के विस्तार का अनुरोध किया था।डीजीसीए ने इंडिगो को आगे कोई विस्तार न मांगने का भी निर्देश दिया है।
इससे पहले तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई थी।ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने के चलते ऐसा किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *