PM मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित

Trinidad and Tobago: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित किया गया।पांच देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर आए मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व, भारतीय प्रवासियों के साथ उनके गहन जुड़ाव और कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी मानवीय कोशिशों के लिए ये सम्मान दिया गया।

Read also- Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री शाह 5 जुलाई को आणंद में सहकारी विश्वविद्यालय की रखेंगे आधारशिला

मोदी ने कहा, ‘‘मैं ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों की ओर से इसे स्वीकार करता हूं।’इस पुरस्कार का ऐलान त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने बृहस्पतिवार को किया, जिन्होंने मोदी की यात्रा को साझा गौरव और ऐतिहासिक संबंध का पल बताया।

Read also- Sports: गोल्ड मेडिलिस्ट नीरज चोपड़ा बोले- भारत में भाला फेंक खेल में क्रांति की उम्मीद

साल 1999 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की त्रिनिदाद एवं टोबैगो की ये पहली द्विपक्षीय यात्रा है।मोदी घाना से यहां पहुंचे। एक दिन पहले घाना में मोदी को देश के राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गय था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *