आरी से किए गए श्रद्धा के शव के टुकड़े, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Shraddha Murder Case Update, आरी से किए गए श्रद्धा के शव के टुकड़े, Live |

श्रद्धा हत्याकांड मामले में फिर एक और खुलासा हुआ है। महरौली और गुरुग्राम के जंगल से मिली हड्डियों का पुलिस ने एम्स में पोस्टमार्टम कराया। बीते मंगलवार को ही एम्स के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का विश्लेषण कर पूरी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी थी। जिसमें साफ तौर पर कहा है कि पूरी बॉडी को टुकड़े करने के लिए आरी का ही इस्तेमाल किया गया है। जिससे ये रिपोर्ट पुलिस के लिए अहम साबित होगी।                                    Shraddha Murder Case Update

दरअसल किसी भी चीज को आरी से काटा जाए तो उसमें आरी के निशान रह जाते हैं। कटने वाला हिस्सा थोड़ा खुरदुरा रह जाता है। पुलिस के मुताबिक श्रद्धा की हड्डियों में भी इसी प्रकार के निशान पाए गए हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने सभी हड्डियों का विश्लेषण करने के बाद माना है कि पूरा शव ही आरी से काटा गया है।

Read also:- नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात शख्श द्वारा 2 बार किया गया फोन

इस मामले में खास बात यह है कि दिल्ली पुलिस के लिए डॉक्टरों की ये पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक अहम सबूत साबित हो सकती है। पुलिस इस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को अपनी चार्जशीट का हिस्सा बनाएगी। साथ ही श्रद्धा हत्याकांड मामले में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रद्धा के अंगों को बरामद कर इनका टेस्ट कराना था कि ये वाकई श्रद्धा के अंग हैं या फिर नहीं है। वहीं श्रद्धा के अभी तक 50 दोस्तों सहित 164 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *