Urfi Javed New Video: इस एक्ट्रेस ने पहना पंखे से बना ड्रेस,लोगों ने कहा- अबकी बार AC की सरकार

Urfi Javed, Urfi Javed new dress Video, Urfi javed new video, urfi javed fan outfit, Urfi Javed Net Worth

Urfi Javed New Video – सोशल मीडिया की सुपरस्टार उर्फी जावेद अपने अजब -गजब फैशन सेंस और बोल्डनेंस से आए दिन सुर्खियों में रहती है.उर्फी जावेद कभी पत्ते वाली ड्रेस तो कभी जूट के बोरे की तो कभी बिजली के तार लपेट कर बेधड़क निकल जाती है. इस बार तो उर्फी जावेद ने हद ही कर दी. इन दिनों उर्फी जावेद में अपने समर स्पेशल आउटफिट में नजर आई.जिसे देख फैंस के होश उड़ गए.उर्फी जावेद का ये कूल- कूल स्टाइल देख लोगो ने अपना सिर पकड़ लिया और कहा कि उर्फी तो नही सुधरने वाली.Urfi Javed News Video

टॉप पर लगे दो पंखे – देश भर में गर्मी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में लोग आरामदायक और ढीले कपड़े पहन कर गर्मी से निजात पाने की तरकीब लगा रहे हैं. लेकिन उर्फी जावेद तो सौ कदम आगे बढ़ कर अनोखे समर स्पेशल आउटफिट में नजर आईं.आप देख सकते है कि उर्फी की इस ड्रेस में दो पंखे लगे हुए नजर आए. ब्लैक कलर के पैंट के साथ सेम कलर के ब्रालेट में उर्फी नजर आईं. लेकिन उनके ब्रालेट टॉप पर दो पंखे भी लगे दिखे जो बकायदा घूम भी रहे थे. इन अनोखे ड्रेस में उर्फी पैपाराजी के लिए पोज भी करती दिखीं.और ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रही है.और लोग इस वीडियो को देख तरह -तरह के रिक्शन दे रहे है.

Read also- Tamil Nadu: तुतुकुडी के मछुआरों का चुनाव की आचार संहिता ने छीना रोजगार

लोगों ने किया ट्रोल- उर्फी जावेद का ये अजूबी फैशन देख एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, इसे पागलखाने क्यों नहीं ले जाते. दूसरे ने लिखा, प्लीज एकजुट हों और इस लड़की को बैन करें. तीसरे यूजर ने लिखा, ड्रेस है या साइंस प्रोजेक्ट. वहीं एक यूजर ने लिखा, अब ये उड़ने वाली है स्टार्ट हो गई.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *