‘कश्मीर ना जाएं अमेरिकी’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Pahalgam terror attack, US Travel advisory for Kashmir, America Travel advisory, Pahalgam, Kashmir terror attack, indian army, pak army general asim munir, Pakistan, india,

US Travel Advisory For Kashmir: अमेरिका ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका की ओर से जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि वो भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा ना करें। अमेरिकी नागरिकों के लिए यह एयवाइजरी बुधवार को जारी की गई है।  सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए ये परामर्श बुधवार को जारी किया गया..US Travel Advisory For Kashmir

Read also-Gautam Gambhir Death Threat: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी

इससे एक दिन पहले ही आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था।अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से अमेरिकी नागरिकों के लिए जारी ताजा परामर्श में कहा गया है।

इसमें लिखा गया है कि जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादी हमले और हिंसक नागरिक अशांति संभव है। इस राज्य की यात्रा न करें (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह की यात्राओं को छोड़कर)। इस क्षेत्र में छिटपुट रूप से हिंसा होती है और भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ये आम बात है। ये कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थलों- श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम में भी होती है।

Read also- पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटक के परिवार को 20 लाख रुपये और पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की

उसने अपने नागरिकों से भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में जाने से भी बचने को कहा है, क्योंकि वहां सशस्त्र संघर्ष की आशंका है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में बुधवार को 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने, साथ ही उसके सैन्य अताशे को निष्कासित करने की घोषणा की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *