नोएडा में नाले से मिला महिला का सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

Uttar Pradesh: Woman's decapitated body found in a drain in Noida, police investigating

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-108 के पास नाले से बुधवार 5 नवंबर की दोपहर को एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव नाले में फेंका गया।  Uttar Pradesh

Read Also: आप अन्य च्यवनप्राश उत्पादों को ‘धोखा’ कैसे कह सकते हैं ? उच्च न्यायालय ने पतंजलि से किया सवाल

पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 108 के पास एक अज्ञात महिला का सिर कटा शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। Uttar Pradesh

Read Also: दिल्ली की हवा ‘बेहद जहरीली’, AQI में अचानक उछाल, क्या खेतों में पराली जलने का असर!

एसीपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि धारदार हथियार से हमला करके महिला की गर्दन काट दी गई। उन्होंने बताया कि महिला का सिर अब तक नहीं मिला है। कुमार ने कहा कि पुलिस आसपास के क्षेत्र से गुमशुदा महिलाओं के बारे में जानकारी हासिल करके शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *