Uttar Pradesh: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी कॉन्स्टेबल निलंबित

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में कानपुर के काकादेव इलाके में बुधवार को एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये कार्रवाई एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुई जिसमें कुछ महिलाएं आरक्षी (कॉन्स्टेबल) से भिड़ते और उसे घसीटती हुए पुलिस वाहन तक ले जाती दिख रही हैं। Uttar Pradesh

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नजीराबाद थाने के पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) में तैनात आरक्षी बृजेश सिंह ने उसे घर लौटते समय ‘गोल चौराहे’ पर परेशान किया। महिला ने पुलिस को बताया,‘‘मैं अकेली थी, इसलिए पहले तो चुप रही। लेकिन वह बदतमीजी करता रहा।’’ Uttar Pradesh

Read Also: चक्रवाती तूफान मोंथा ने मचाई भारी तबाही, धीरे-धीरे पड़ रहा है कमजोर

उसका कहना है कि घर पहुंचने के बाद उसने इस घटना के बारे में अपनी मां और बहन को बताया वह उनके साथ घटनास्थल पर दोबारा पहुंची तो देखा कि आरक्षी बृजेश सिंह उस वक्त भी वहीं मौजूद था। Uttar Pradesh

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका फोन छीनने का प्रयास किया और उसका हाथ मरोड़ दिया जिससे उसकी चूड़ियां टूट गईं। Uttar Pradesh

Read Also: Karnataka: प्रधानमंत्री मोदी 28 नवंबर को उडुपी के श्री कृष्ण मठ का दौरा करेंगे

महिला का कहना है कि उसने आरक्षी को पकड़ लिया और अपनी बहन की मदद से पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आरक्षी को हिरासत में ले लिया। Uttar Pradesh

सहायक पुलिस आयुक्त (स्वरूप नगर) सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’’ रामटेके ने बताया कि पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *