Uttar Pradesh: आंख की रोशनी जाने पर पीड़ित ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: सोनभद्र में रामलीला के मंचन के दौरान राम के तीर से रावण की आंख लहुलूहान हो गई और आंख की रोशनी चली गई, घटना के बाद कमेटी के लोगों ने आनन-फानन में कलाकार को अस्पताल में भर्ती कराया,जहां हालत गंभीर होने पर युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया, इस मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, घटना बीते 13 नवंबर 2025 की बताई जा रही है और पुलिस ने 28 जनवरी 2026 को मामला दर्ज किया है। Uttar Pradesh

Read Also: PM Modi In Punjab: PM मोदी रविवार को पंजाब में हलवारा हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला के मंचन के दौरान श्रीराम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय के तीर से रावण का रोल अदा कर रहे सुनील कुमार (एससी) की दाहिनी आंख में गंभीर चोट लग गई।

इस घटना में इलाज के दौरान सुनील की आंख की रोशनी चली गई है, और उनका उपचार वाराणसी से अभी भी चल रहा है,बता दें दवा और इलाज के ख़र्च को लेकर को लेकर आयोजक, राम और पीड़ित पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिसके बाद पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Uttar Pradesh

पीड़ित सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित जाति से है, बीते 13 नवंबर 2025 को खैरा गांव में आयोजित रामलीला में रावण का किरदार निभा रहा था। इस दौरान श्रीराम का पहली बार रोल निभा रहे नैतिक पांडेय ने राम रावण के युद्ध के दौरान रामलीला मंचन के दौरान तीर चली जो सीधे उनके आंख में जा लगी, इस चोट के कारण सुनील की आंख से पानी और खून बहने लगा,बाद में उपचार के दौरान इनके आंख की रोशनी चली गयी।

Read Also: PM Modi In Punjab: PM मोदी रविवार को पंजाब में हलवारा हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का करेंगे उद्घाटन

इस मामले में सीओ घोरावल राहुल पांडेय ने बताया कि बीते 13 नवंबर को शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला का आयोजन किया गया था जिसके दौरान ये घटना घटी, पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है, विवेचना जारी है साक्ष्यों के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने रामलीला कमेटी अध्यक्ष और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। Uttar Pradesh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *