बिहार: पटना में RJD कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

#RJD

बिहार के पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरूवार को ये जानकारी दी है। मृतक की पहचान वैशाली जिले में राघोपुर के निवासी राजकुमार उर्फ अला राय के रूप में हुई है।

Read Also: PM मोदी का आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का अहम दौरा, वाराणसी में मॉरीशस के PM नवीनचंद्र की करेंगे मेजबानी

पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्व) परिचय कुमार ने बताया कि “ये घटना बुधवार रात 10 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास गली नंबर 17 में हुई। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से छह खाली कारतूस बरामद किए हैं और घटना में दो से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा, “घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकुमार राजनीति में सक्रिय था और जमीन की खरीद-फरोख्त में भी शामिल था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने मृतक के ड्राइवर का भी बयान दर्ज कराया है। स्थानीय लोगों ने मीडियाकर्मियों को बताया है कि मृतक RJD से जुड़ा था।”

आरजेडी प्रवक्ता (प्रदेश इकाई) एजाज अहमद ने कहा, “ये बहुत चौंकाने वाली खबर है। राजकुमार एक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता था। बिहार में नीतीश कुमार सरकार राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति को रोकने में बुरी तरह विफल रही है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *