इस बीमारी ने ली एक ही परिवार के 3 बच्चों की जान, 6 अस्पताल में भर्ती

Uttar Pradesh: This disease took the lives of 3 children of the same family, 6 admitted to hospital. #UttarPradesh, #UPNews, #hospitality, #Hospital,

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा जिले में एक ही परिवार के तीन बच्चों की उल्टी और दस्त से मौत हो गई, जबकि छह लोग अस्पताल में भर्ती हैं। ये घटना मंगलवार 10 सितंबर को गोंडा जिले के इटियाथोक पंचायत समिति के बिशुनपुर संगम ग्राम पंचायत में हुई।

Read Also: संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती, अस्पताल में चल रहा इलाज

गोंडा सीएचसी के सुपरिटेंडेंट सुनील पासवान ने कहा, हमें कल शाम को जानकारी मिली कि कुछ बच्चों को दस्त और उल्टी की शिकायत आ रही है। हमारी टीम गांव गई और वहां कैंप कर रही है। लोगों का चेकअप किया जा रहा है और उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। इलाके की सफाई की जा रही है। अभी तक तीन मौतें हुई हैं। एक आठ साल का बच्चा, एक दो साल का और एक 18 दिन का नवजात शिशु। अब छह लोग यहां भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत पहले से बेहतर है। पासवान ने कहा कि बारिश या फूड पॉइजनिंग की वजह से लोगों की तबीयत खराब हुई होगी।

Read Also: दिल्ली-नोएडा में बारिश का सिलसिला बरकरार, मिलेगा उमस भरी गर्मी से निजात

इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। डॉक्टरों की स्पेशल टीमें गांव पहुंच चुकी हैं और टेस्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा प्रशासन की ओर से गांव में साफ-सफाई और एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *