Uttar Pradesh: CM योगी ने स्वतंत्रता सेनानी गुलाब सिंह लोधी को उनकी 91वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की स्मृतियों को जिंदा रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी गुलाब सिंह लोधी को उनकी 91वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और भारत की आजादी की लड़ाई में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने लोधी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान तिरंगा फहराये जाने की जगह अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क में आयोजित एक सभा में कहा कि यूपी सरकार स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की यादों को जिंदा रखने के लिए प्रतिबद्ध है। Uttar Pradesh

Read Also: Uttar Pradesh: लखीमपुर खीरी में बाढ़-संभावित गांवों की गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने सम्मान के तौर पर उन्नाव में एक पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज का नाम गुलाब सिंह लोधी के नाम पर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों को सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में एक स्टेडियम और बदायूं में एक नई पीएसी वाहिनी का नाम वीरांगना अवंती बाई लोधी के नाम पर रखा गया है, जबकि लखनऊ में एक महिला पीएसी वाहिनी का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है। Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्मारक बनाने और स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की यादों को संजोने का अपना कार्यक्रम जारी रखेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”गुलाब सिंह लोधी ने ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी और केवल 32 साल की उम्र में इसी पार्क में तिरंगा फहराया, जो उस समय भारत की आजादी का प्रतीक था।”

Read Also: Celebrity News: अभिनेता मोहसिन खान और तमन्ना ने की सगाई

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश अधिकारियों ने लोधी की बहादुरी के लिए उन पर गोली चला दी और वह शहीद हो गए, लेकिन इस स्वतंत्रता सेनानी ने आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत की आजादी की लड़ाई का एक ‘सुनहरा अध्याय’ लिख दिया। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *