Uttarakhand: उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा 6 मई से प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। उनके इस दौरे को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।Uttarakhand:
Read Also: CM चंद्रबाबू नायडू टीडीपी की कार्यकारी समिति के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा अपने दौरे के दौरान केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम में दर्शन भी करेंगी। साथ विभिन्न जिलों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इस दौरान संगठन की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।Uttarakhand:
Read Also: CM चंद्रबाबू नायडू टीडीपी की कार्यकारी समिति के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
बताया जा रहा है कि वह वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर गुटबाजी को खत्म करने और कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने पर जोर देंगी। इसके अलावा आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी की तैयारियों का भी जायजा लेंगी।Uttarakhand:
