Haryana: आशा वर्कर नीलम को हटाने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह?

Haryana:
Haryana: झज्जर में आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आशा वर्कर नीलम को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने नायब तहसीलदार अंशुल के माध्यम से जिला उपायुक्त के नाम मांग पत्र भी सौंपा। Haryana: 
यूनियन के प्रदेश सलाहकार शेर सिंह मीरपुर ने बताया कि रेवाड़ी खेड़ा गांव निवासी नीलम पिछले 17 वर्षों से छुड़ानी पीएचसी के अंतर्गत आशा वर्कर के पद पर कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि नीलम ने हमेशा ईमानदारी और मेहनत से अपनी सेवाएं दी हैं,लेकिन बिना किसी नोटिस और उचित कारण बताए उन्हें गलत तरीके से पद से हटा दिया गया। यूनियन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध है और इससे अन्य आशा वर्करों में भी रोष है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किसी झूठी शिकायत के आधार पर अधिकारियों की मिलीभगत से नीलम को हटाया गया है।Haryana:
उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की शिकायत थी तो पहले निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए थी,लेकिन विभाग ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए नीलम को नौकरी से बाहर कर दिया। यूनियन की मुख्य मांग है कि आशा वर्कर नीलम को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवाई जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।Haryana: 
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा,जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और सरकार की होगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं और उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए अपनी साथी के समर्थन में आवाज बुलंद की।Haryana: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *