बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ी, कुछ परेशानियों के बावजूद उत्साह में कमी नहीं

Uttarakhand: Tourist influx increases after snowfall, enthusiasm remains unchanged despite some difficulties

Uttarakhand: उत्तराखंड में साल की पहली बर्फबारी हुई, तो क्या सैलानी और क्या यहां के निवासी – सभी के चेहरे खिल उठे। बर्फ पड़ने के बाद मसूरी जैसे पहाड़ी इलाके सैलानियों से गुलजार हो उठे। होटल पूरी तरह बुक हैं और टूर ऑपरेटर व्यस्त हैं। मसूरी जाते हुए कई सैलानी देहरादून में भी रुक रहे हैं। इसलिए देहरादून के होटल भी भरे हुए हैं। सैलानी ये सोच कर खुश हैं कि उन्हें मसूरी और राज्य की दूसरी पहाड़ी जगहों पर बर्फ का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

Read Also: अमेरिका में बर्फीले तूफान की वजह से करीब हजार उड़ानें रद्द

हालांकि देहरादून से मसूरी जाने में कुछ सैलानियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। देहरादून के बस स्टेशन में भारी भीड़ है, टिकट देरी से मिल रहे हैं और टैक्सी के किराए बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए देहरादून के व्यापारी राज्य सरकार से मसूरी के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। कुछ टैक्सी संचालकों ने माना कि गाड़ियों की कमी है, क्योंकि कई टैक्सियां जाम में फंस जाती हैं। फिर भी उनका दावा है कि टैक्सी का किराया तय है और सैलानियों से ज्यादा किराया नहीं लिया जा रहा।

उत्तराखंड में बर्फबारी हमेशा से सैलानियों का मुख्य आकर्षण रही है। बेशक कुछ समस्याओं हैं, लेकिन इस साल भी सैलानियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। पहाड़ों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *