उत्तराखंड में लगेंगे नए उद्योग

Uttrakhand news, उत्तराखंड में लगेंगे नए उद्योग | Latest news uttrakhand |

(पंकज गैरोला) कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास ने 14 नवम्बर को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में एमएसएमई के तहत एक एमओयू पर साइन किया। जिसमें कुल 40 उद्यमी उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योग लगाएंगे। जिसमें मुख्य रूप से रिलायंस, कलर्स और महिंद्रा जैसी नामी गिरामी कंपनियां शामिल है।

वहीं आगे चंदन राम दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य है उत्तराखंड में पर्याप्त रोज़गार मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे फार्मा, मेडिकल, व अन्य छोटे इंडस्ट्री खोले जाएंगे साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती को भी बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है।

 

Read Also – श्रद्धा हत्याकांड में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से भड़के पप्पू यादव

 

आपको बता दें कि चंदन राम दास ने महाराष्ट्र के मंत्री पाटिल से भी मुलाकात की और कहा कि उन्होंने हमें आश्वास्त किया है कि की जड़ी बूटियों का एक फाईनल प्रोडक्ट हम तैयार करके देंगे। आगे उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य में 10 हज़ार करोड़ के निवेश होने के उम्मीद है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Uttrakhand news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *