Sports News: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती ने झटके 5 विकेट, भारत को दिलाई शानदार जीत

Champions Trophy: 

Champions Trophy: वरुण चक्रवर्ती (42 रन पर पांच विकेट) की फिरकी के जादू से भारत ने रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया। भारत और न्यूजीलैंड, दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। भारत के सामने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया जबकि न्यूजीलैंड के सामने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका की चुनौती होगी।जीत के बाद तमिलनाडु के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैच के दौरान उनका मार्गदर्शन किया।

Read also-कर्नाटक में फिर गर्माया परिसीमन का मुद्दा, बीजेपी- जेडीएस ने कांग्रेस पर बोला सियासी हमला

वरुण ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “विराट भाई, रोहित भाई और यहां तक ​​कि हार्दिक भी मुझसे कह रहे थे, ‘शांत हो जाओ, शांत हो जाओ’।उन्होंने इस बात जोर डाला कि कैसे उनके समर्थन ने उन्हें संयम हासिल करने में मदद की।वरुण ने कहा, “मैंने सभी गेंदों की योजना बनाई। क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। भारत ने चैपियंस ट्रॉफी मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Read also-कर्नाटक ने बढ़ाया देश का मान-सम्मान, UNESCO सूची में शामिल हुए हम्पी के ऐतिहासिक शिल्प

भारत ने नौ विकेट पर 249 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को 205 रन पर आउट कर दिया कर दिया।भारत के सामने सेमीफाइनल में मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी जबकि न्यूजीलैंड का सामना बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका से होगा।भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर पांच विकेट लिये। कुलदीप यादव को दो सफलता मिली। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने 81 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *