Maharashtra: महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से करीब नौ लोगों की मौत हो गई और चार से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे ढह गया।Maharashtra:
Read Also- Karnataka: तुमकुरु में एक चूहे ने दुकान से सोने के गहने ‘चुराए’, CCTV फुटेज से गायब गहने वापस मिले
रेसिडेंट डिप्टी कलेक्टर (आरडीसी) संदीप माने ने कहा, ‘‘करीब आठ लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। चार से पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और तलाश एवं खोज अभियान जारी है।’’ उन्होंने बताया कि एक नाबालिग को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल ले जाया गया।Maharashtra:
नगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में कुल 48 कमरे थे, जिनमें प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे थे। इस इमारत को पहले ही नगर निकाय द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका था। हादसा उस समय हुआ, जब परिसर में मरम्मत का काम चल रहा था।एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने इमारत से ‘‘तेज दरार पड़ने जैसी आवाजें सुनीं।
’’ खतरे को भांपते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की लेकिन जब कुछ निवासी बाहर निकल ही रहे थे, तभी इमारत की ‘बी’ विंग अचानक भरभराकर ढह गई।
Read Also- Karnataka: तुमकुरु में एक चूहे ने दुकान से सोने के गहने ‘चुराए’, CCTV फुटेज से गायब गहने वापस मिले
मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ठाणे आपदा मोचन बल और स्थानीय अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।बचाव कार्य में श्वान दस्ता, चार दमकल वाहन, दो एंबुलेंस और मलबा हटाने वाली भारी मशीनें तैनात की गई हैं।अधिकारियों ने बताया कि इस मानसून में ठाणे जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में करीब 27 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं, जिसमें यह घटना भी शामिल है।
