बुर्ज खलीफा पर छाया फिल्म भेड़िया का ट्रेलर

(प्रियांशी श्रीवास्तव): बॉलीवुड से बेहद की खास खबर सामने निकलर आई है दरअसल एक फिल्म का ट्रेलर की लॉन्चिंग हुई। जिसे देश ही नही बल्कि दुनिया में भी खूब पंसद किया जा रहा है इस फिल्म के ट्रेलर ने बुर्ज खलीफा में चार चांद लगा दिया। ये ट्रेलर बुर्जखलीफा की रंग बिरंगी रोशनी से सरोबार दिखा। फिल्म भेड़िया का ट्रेलर काफी सुर्खियों में है।

वरुण धवन और एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भेड़िया’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इनकी यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों ही स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वरुण-कृति के अलावा फिल्म मेकर्स भी प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्म की रिलीज से ठीक पहले इसके ट्रेलर को बड़े स्तर पर दर्शकों के सामने पेश किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

Read Also-दिल्ली NCR सहित इन जगहों में जियो 5G सर्विस लॉन्च

वरुण धवन और कृति सेनन अपनी फिल्म ‘भेड़िया’ को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में जमकर पसीना बहा रहे हैं।  जिसके लिए वो लगातार प्रमोशन में लगे हुए है। हाल ही में जहां दोनों को एक साथ मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड करते हुए देखा गया था, वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने दुबई की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर इसका ट्रेलर जारी किया है, जो ना सिर्फ फैंस बल्कि खुद इन दोनों कलाकारो की एक्साइटमेंट लेवल को भी बढ़ा रहा है।                                Varun dhawan bhediya Trailer

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Varun dhawan bhediya Trailer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *