UP Politics: उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वाराणसी में नमो घाट का किया उद्घाटन

Namo Ghat in Varanasi:

Namo Ghat in Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं।उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने वाराणसी में नमो घाट का उद्घाटन किया। यहां आने वालों का स्वागत करने के लिए ‘नमस्ते’ मूर्तियां लगाई गई हैं।इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहे।देव दीपावली मनाने के लिए वाराणसी की सड़कों और घाटों को 17 लाख से ज्यादा दीयों से रोशन किया गया है।

Read also-RSS प्रमुख मोहन भागवत ने समाज को दिया बड़ा संदेश, जन कल्याण की कही बात

काशी के इतिहास, साधु-संतों की कहानियों और गंगा नदी के “पृथ्वी पर अवतरण” के महत्व को दर्शाने वाले लेजर शो भी किए जा रहे हैं।वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शहर को सुरक्षा के मद्देनजर नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया है।इस मौके पर शहर में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

Read also-Rajasthan: टोंक हिंसा पर बिफरे कांग्रेस नेता सचिन पायलट, BJP सरकार पर दिया बड़ा बयान

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश: आज कार्तिक पूर्णिमा की हृदय से बधाई देता हूं। इसे हम काशी में देव दीपावली के रूप में, पूरे देश के अंदर प्रथम सिख गुरु, गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के रूप में और आज का ये सुखद संजोग है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *