दिल्ली दंगा मामले में विधानसभा की कमेटी ने फेसबुक को भेजा समन

नई दिल्ली (विश्वजीत झा की रिपोर्ट)– दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने दिल्ली दंगा मामलों में फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट अजीत मोहन को समन जारी किया है। कमेटी ने फेसबुक इंडिया के अधिकारी को 15 सितंबर दोपहर 12 बजे अपना पक्ष रखने के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव कमेटी ने फेसबुक इंडिया को समन जारी किया है। पिछली दो बैठकों में कमेटी ने अलग-अलग एक्सपर्ट्स और शिकायतकर्ता को बुलाकर दिल्ली दंगा मामले में फेसबुक की भूमिका पर उनके बयान दर्ज किए।

एक्सपर्ट्स ने कमेटी के सामने फेसबुक की भूमिका पर कई गंभीर सवाल उठाए। जिसमें दिल्ली दंगा के दौरान पूर्व विधायक और बीजेपी नेता के भाषण को लेकर भी सवाल उठे हैं। इसके अलावा आरोप यह भी लगे हैं कि फेसबुक विशेष राजनीतिक दल को मदद कर रहा है। जिसके बाद कमेटी ने फेसबुक को समन करने का फैसला किया था।

Also Read: दिल्ली- कोर्ट ने दी निज़ाममुद्दीन मरकज के आवासीय हिस्से को खोलने की इजाजत !

अब शांति एवं सद्भाव कमेटी ने फेसबुक ने फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट को समन भेजकर जवाब तलब किया है। नोटिस में कहा गया है कि 15 सितंबर को शांति एवं सद्भाव कमेटी की बैठक में फेसबुक इंडिया, दिल्ली दंगा मामलों में फेसबुक की भूमिका पर उठ रहे सवालों पर जवाब दें। विधानसभा की शांति एवं सद्भाव कमेटी शांति एवं सद्भाव कमेटी बैठक का ऑनलाइन प्रसारण भी करेगी ताकि पारदर्शिता पर सवाल नहीं उठे।  अब यह देखना जरूरी होगा कि कमेटी के संबंध पर फेसबुक इंडिया क्या फेसबुक इंडिया क्या इंडिया क्या रुख अख्तियार करता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *