बिहार में नितीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी NDA, LJP भी रहेगी सहयोगी- जेपी नड्डा

पटना (ललित नारायण कांडपाल की रिपोर्ट)- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार पहुंचे। शनिवार को जहां उन्होंने आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम लांच किया वहीं नीतीश कुमार के साथ अहम मुलाकात भी की।  बिहार चुनावों से पहले बेहद अहम इस बैठक की बाद नड्डा ने कहा कि हम यह चुनाव नितीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने जा रहे हैं जिसमें एलजेपी भी हमारी साथी होगी।
पटना के पाटन देवी मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक भी ली। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अहम संदेश दिए। नड्डा ने आज आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम भी लॉन्च किया। जिसमें पार्टी की ओर से 2 गीत लॉन्च किया गये। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा जब बिहार के लोग देश के दूसरे राज्यों की तस्वीर बदल सकते हैं तो फिर वह आखिर बिहार की तस्वीर क्यों नहीं बदल सकते।

नितीश से अकेले में की चर्चा !

इस कार्यक्रम के बाद जेपी नड्डा ने अलग से अकेले में जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के साथ मुलाकात भी की। जिसमें माना जा रहा है सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि एनडीए 2020 में बिहार का चुनाव  नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने जा रहा है जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी उसकी साथी होगी।

Also Read- चीन की पीएलए ने रिहा किए अरुणाचल के 5 नागरिक, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार शाम को ही पटना पहुंच गए थे, जहां उन्होंने पार्टी की चुनाव संचालन समिति के साथ एक बैठक की थी। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार चुनाव के मद्देनजर उनका ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। अब देखना ये होगा कि आने वाले समय में सीटों के बंटवारे की समस्या को कैसे सुलझाते है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *