अवैध शराब कारोबारी के ठिकानों पर ग्रामीअवैध शराब कारोबारी के ठिकानों पर ग्रामीणों ने दिया दबिशणों ने दिया दबिश

Khabar today, अवैध शराब कारोबारी के ठिकानों पर ग्रामीणों ने दिया दबिश.......

(राजू निराला): गाँव में अवैध शराब बंदी को लेकर ग्रामीण उग्र होकर अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर धावा बोल दिया। मौके पर पहुँची पुलिस की टीम और ग्रामीणों ने अवैध शराब बनाने के बर्तन सहित कच्ची महँवा शराब के पास, अंग्रेजी शराब सहित देशी शराब और दो आरोपियों को धर दबोचा जबकि अन्य कोचियाँ मौके से फरार हो गया।                                                            Khabar today

दरअसल बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेंदुरस में बिक रही अवैध शराब को बन्द करने को लेकर ग्रामीण लामबंध हो गया और ठिकानों पर धावां बोलने तैयार हो गया । इसी बीच सरसिंवा थाना पुलिस की टीम भी मौके पर सेंदुरस पहुँच गया। जिसके बाद पुलिस और ग्रामीण हजारों की संख्या में अवैध कच्ची महुंआ शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दिया। जहाँ ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकाने से कच्ची मंहुआ के पास और शराब बनाने के बर्तन पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि मौके पर पहुँचे पुलिस की टीम ने भी रेड कर अंग्रेजी शराब और देशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को धर दबोचा।

Read also:त्योहारी सीजन में रेलवे का उपहार, वापसी के लिए भी रेलवे की संख्या में किया इजाफा

इधर ग्रामीणों की मानें तो पिछले कई सालों से गाँव में अवैध शराब की बिक्री बड़े धड़ल्ले से चल रहा था । कई बार इन ग्रामीणों द्वारा गांव स्तर पर बैठक कर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया गया । लेकिन अवैध शराब कोचियाँ शराब बेचने से बाज नहीं आ रहा था । जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश आया और अवैध शराब कारोबारी के खलिहान में बने ठिकानों पर पुलिस की मदद से दबिश दिया गया जहां अवैध शराब बनाने के बर्तन सहित डिब्बों में भरे महुंआ पास पकड़ लिया गया । ग्रामीणों ने आगे बताया कि मौके पर दो आरोपी पकड़ा गया है जिन्हें पुलिस। गाड़ी में बैठाकर थाना ले जा रहा है. ग्रामीण पकड़े गये अवैध शराब कारोबारी के प्रति सख्त से सख्त कार्यवाही करते जेल भेजने की मांग किया है साथ ही साथ गाँव मे अवैध शराब सहित जुआ, सट्टा पर भी रोक लगाने मांग कीया है। ऐसे में अब देखना लाजमी होगा कि ग्रामीणों की मांग पर पुलिस प्रशासन किस तरह की और क्या कार्यवाही करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Khabar today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *