सोशल मीडिया से करोड़ों की कमाई के खुलासे से घबराए विराट कोहली

(आकाश शर्मा) Virat kohali Income- भारतीय क्रिकेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली अपने दमदार खेल के लिए मीडिया की सुर्खियों में बने रहते थे। लेकिन आज कल विराट कोहली अपनी सोशल मीडिया की कमाई के कारण विवादों में आ गए। जिसकी वजह से लोगो उनकी खिचाई कर रहे है। साथ ही में करोड़ो की कमाई को जानकर हैरानी जता रहे है।

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की सोशल मीडिया की कमाई को लेकर तेज़ी खबरें फैल रही थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 14 करोड़ भारतीय रुपये लेते हैं। लेकिन अब खुद विराट कोहली न इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि ये झूठ है।

कोहली ने एक ट्वीट कर अपनी सोशल मीडिया की कमाई की खबरों के बारे में बात की। कोहली ने बताया कि उनको लेकर जो भी खबरें इधर-उधर फैल रही हैं, वो सब झूठ है। कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा, “जबकि मैं उन सब के लिए आभारी और ऋणी हूं जो मुझे जीवन में मिला है, मेरी सोशल मीडिया कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं, वे सच नहीं हैं.”।

Read also-‘गदर-2’ का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई के मामलें में ‘पठान’ को दी टक्कर!

बता दें कि कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सबसे मशहूर क्रिकेटरों में से एक है। वह आईपीएल के जरिए हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं और बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में भी ए+ ग्रेड में है। इसके अलावा वह विज्ञापनों के जरिए भी खूब पैसा कमाते हैं। कोहली की नेटवर्थ की बात करें तो वह 1050 करोड़ रुपए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *