Weather Update Today: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बदरा! मौसम विभाग ने जारी किया

Rain, rain in delhi, imd, weather tomorrow, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar

Weather : राजधानी में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। इससे चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर बेहाल रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश पीतमपुरा में दर्ज की गई। (Weather) मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान कमजोर साबित हो रहा है। शुक्रवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उसके मुताबिक बारिश नहीं हुई..

Read also- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया: गवर्नर का मुडा ‘स्कैम’ में नोटिस दिया जाना असंवैधानिक है

शुक्रवार की बात करें तो  सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में बादल व सूरज की लुका छिपी का खेल चला। इसके साथ ही तेज धूप निकल आई। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई। इससे उमस और बढ़ गई। पीतमपुरा, डीयू, रिज , पालम ,मयूर विहार,आया नगर व नजफगढ़ में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया.

Read also- मध्य प्रदेश: सागर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 57 दर्ज किया गया.यह संतोषजनक श्रेणी में है। गाजियाबाद में 70, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 110, गुरुग्राम में 76 व फरीदाबाद में 58 एक्यूआई रहा।………………………………………………………………………………………Weather

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *