कितना तापमान सहन कर सकता है शरीर? जानें गर्मी बढ़ने से क्यों हो जाती है मौत..

How Much Temperature can human body Bear:

Weather: इन दिनों, राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर राज्यों में भारी गर्मी-लू का दौर चल रहा है। राजधानी दिल्ली का तापमान पिछले कुछ हफ्तों से 42 से 48 डिग्री सेल्सियस रहा है। बुधवार 29 मई को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में तापमान बुधवार को अधिकतम 52.9 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस स्तर की गर्मी को बहुत खतरनाक मान रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 45 डिग्री से अधिक का तापमान इंसानी स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। 50 से ऊपर जाने पर घातक दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

Read Also: मुंबई में सेंट्रल रेलवे के 63 घंटे के मेगा ब्लॉक से परेशान हुए मुसाफिर

पारा 50 के पार जाने पर कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में तापमान 50 के पार पहुंच गया है या जांच में कोई गड़बड़ी है। इसपर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा ने कहा कि मुंगेशपुर के स्वचालित मौसम स्टेशन में लगे तापमान सेंसर की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि सेंसर सही से काम कर रहा है या नहीं। इसके अलावा Rajasthan में पारा 50 डिग्री से अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर का तापमान घातक हो सकता है। आइए जानते हैं कि 50 डिग्री से अधिक तापमान होने पर  शरीर पर इसका कितना बुरा प्रभाव पड़ सकता है?  क्या इंसानी शरीर 50 डिग्री से अधिक तापमान सहन कर सकता है?


बता दें, तापमान में पिछले दस वर्षों से निरंतर वृद्धि हुई है, जो भारत सहित दुनिया के कई देशों में देखा जा रहा है। अमेरिका में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ते तापमान ने सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल दिया है। हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली बीमारियां कई शहरों में मृत्यु दर को बढ़ा दी हैं। इसके कारण भारत में मृत्यु के मामले  साथ ही न्यूरोलॉजिकल और कई क्रोनिक बीमारियां भी बढ़ रही हैं। डॉक्टर्स के अनुसार 50 से अधिक तापमान शरीर के लिए घातक हो सकता है।

Read Also: गर्मियों में आइसक्रीम खाना हो सकता है खतरनाक! नष्ट कर देता है सोचने-समझने की क्षमता..

चिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्मी के संपर्क में रहने से ब्लड प्रेशर और हृदय गति पर सबसे अधिक असर होता है। दिल का दौरा और हृदय संबंधी अन्य समस्याओं के साथ स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है यदि ब्लड प्रेशर सामान्य से अधिक होता है। शोध से पता चलता है कि 50 से अधिक तापमान में दिल या रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करने वाली बीमारियों से होने वाली मौतों की संख्या दो से तीन गुनी हो सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *