नीलगिरि में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री तक गिरा

भारत में आधे से ज्यादा राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और असम से राजस्थान तक इसका असर देखा जा रहा है। गुरुवार (18 जनवरी) को उत्तराखंड के केदारनाथ​​​​​​ धाम में बर्फबारी हुई। बुधवार को चमोली, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित दूसरे हिस्सों में बर्फबारी के बाद बर्फ की चादर बिछ गई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, रोहड़ू और रंणटाडी में कल अचानक बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे। IMD ने आज हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शीतलहर चल रही है। यहां आज न्यूनतम तापमान -3°C सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read also – पीएम मोदी ने राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

तमिलनाडु के नीलगिरी में सैंडीनल्ला में आज तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार आइलैंड और लक्षद्वीप में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है।इधर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज कोल्ड-डे की स्थिति रहेगी। इन राज्यों में 22 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।

तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के सैंडीनाला जलाशय में गुरुवार सुबह तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया।गाड़ी के शीशों, जमीन और घास पर हल्की बर्फ की चादर बिछी देखी गई। तापमान गिरने की वजह से जानवर भी परेशान हैं।

मशहूर हिल स्टेशन ऊटी में भी सुबह सर्द रही और तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि रात में तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फ पड़ने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *