पीएम मोदी ने राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटों की एक पुस्तक जारी की।अधिकारियों ने बताया कि इसके डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां शामिल हैं।उन्होंने बताया कि छह डाक टिकट राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी पर हैं।

डाक टिकट पर आधारित पुस्तक पर भगवान राम की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाया गया है और 48 पृष्ठों की इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी डाक टिकटों को शामिल किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सूर्य की किरणें और ‘चौपाई’ इस पुस्तक को शानदार स्वरूप में प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि पांच भौतिक तत्व, आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल, विभिन्न डिजाइन के माध्यम से इसमें परिलक्षित होते हैं और अपना पूर्ण सामंजस्य स्थापित करते हैं जो सभी अभिव्यक्तियों के लिए आवश्यक है।

Read also – असम सबसे भ्रष्ट सरकार’, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का PM मोदी पर भी वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि ये टिकट सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं है। ये टिकट सिर्फ आर्ट वर्क नहीं है। ये इतिहास के किताबों, कलाकृतियों के रूपों और ऐतिहासिक स्थलों का सबसे छोटा रूपी होते हैं। हम ये भी कह सकते हैं कि एक प्रकार से ये बड़े-बड़े ग्रंथ का, बड़ी-बड़ी सोच का एक मिनिएचर फॉम होता है। आज जो ये स्मारक डाक टिकट जारी किए गये हैं उनसे हमारी युवा पीढ़ी को भी बहुत कुछ जाने और सीखने को मिलेगा। मैं अभी देख रहा था कि इन टिकटों में राम मंदिर का भव्य चित्रा है।

कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए राम भक्ति की भावना है और मंगल भवन अमंगल हारी इस लोकप्रिय चौपाई के माध्यम से राष्ट्र की मंगल की कामना है। इनमें राम की प्रतीक सूर्य की छवि है। जो देश में नये प्रकाश का संदेश भी देता है। इनमें पूर्णा नदी सरयू का चित्र भी है। जो राम के आशीर्वाद से देश को सदैव गतिमान रहने का सकेत करती है। मंदिर के आंतरिक वास्तु के सौन्दर्य को बड़ी बारीकी से इन डाक टिकटों पर प्रिंट किया गया है। मुझे बताया गया है कि एक प्रकार से पंचत्त्व की जो हमारी फिलॉसफी है इसका एक मिनिएच रूप प्रभु राम के माध्यम से दर्शाया गया है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, कनाडा, चेक गणराज्य, फिजी, इंडोनेशिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, थाईलैंड, सिंगापुर, गयाना ऐसे कितने ही देशों ने भगवान राम के जीवन प्रसंगों पर बहुत सम्मान के साथ पोस्टल स्टांप जारी किए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *