भारत के कई राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. देश के कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के चलते बारिश देखने को मिल रही है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है. हालांकि, देश के कई राज्यों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई है.

मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में देश के उत्तरी राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बन सकती है. देश की मौसम प्रणाली मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है जो लगभग 71 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में चल रहा है. वहीं एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है.

Read also – कांग्रेस और इंडिया की सरकार बनने पर आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाया जाएगा

इसके अलावा समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 130 से 140 नॉट तक की जेट स्ट्रीम हवाएँ उत्तर पश्चिम भारत में चल रही हैं. वहीं पूर्वी बांग्लादेश और उसके बदलते इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इन्हीं कारणों से देश की मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है.

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव के चलते हल्की बारिश तो हुई है, लेकिन ठंड में कमी आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में देश की राजधानी में फिर से कोहरे की स्थिति बन सकती है. वहीं, 8 फरवरी को तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *