मौसम का करवट! बारिश ने बदला तापमान, ठंड ने दी दस्तक

Weather News: Change in weather! Rain has changed the temperature, cold has made its presence felt

Weather News: फरवरी के आखिरी और मार्च के शुरूआत में लगा जैसे भीषण गर्मी पड़ने वाली है लेकिन मौसम ने ऐसा करवट लिया कि सब उलट हो गया। बारिश, आंधी-तूफान तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया, आलम ये हो गया कि लोगों के कंबल दोबारा निकल गए। मौसम में नमी आ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हरियाणा में भी मौसम अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अंबाला में आज का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। गुरुवार को तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियसथा, शुक्रवार को 10.7 डिग्री सेल्सियस था, शनिवार को 10.3 डिग्री सेल्सियस है और रविवार को 10.8 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 11 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 11.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अंबाला में हवा की गति 11.5 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है, और वायु गुणवत्ता सूचकांक 278 है, जो खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Read Also: नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित, जानें व्रत में स्वास्थ्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य…

Weather News- इस बीच, पंजाब में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है, और मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में भी कोहरे का कहर जारी है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *