CM Naidu: आंध्र प्रदेश के CM नायडू ने बेमौसम बारिश के प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठाने का दिया निर्देश

CM Naidu:

CM Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को अधिकारियों को बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को कम करने और राज्य भर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में आ रहे व्यवधान रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कई जिलों में तेज हवाओं, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया।CM Naidu

Read Also- Sports News: भारतीय महिला टीम दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नायडू ने कहा, “अधिकारियों को फसल नुकसान का आकलन करने के लिए तत्काल उपाय करने चाहिए और प्रभावित किसानों को सहायता सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक आपूर्ति में किसी भी तरह के व्यवधान को रोकना चाहिए।” अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 12 जिलों के 42 मंडलों में मक्का, धान और उड़द की फसल को करीब 40 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि नौ जिलों के 48 मंडलों में केला, पपीता, मिर्च, सब्जियां, आम, संतरा और नींबू सहित बागवानी फसलें बेमौसम बारिश से प्रभावित हुईं हैं जिससे लगभग 23 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। CM Naidu

Read Also- Delhi: सीबीडीटी ने सरल आयकर कानून के लिए नियमों को अधिसूचित किया, एक अप्रैल से होंगे प्रभावी

नायडू ने एलपीजी आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को भविष्य में किसी भी व्यवधान से बचने और राज्य भर में सुचारू रूप से एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रणालियों को मजबूत करने का निर्देश दिया।उन्होंने अधिकारियों को राज्य में उर्वरक, पेट्रोल और डीजल की कमी से बचने के लिए केंद्र के साथ समन्वय करने को कहा है।इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों और मंदिरों में एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।CM Naidu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *