Weather Update: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं भारी बारिश के आसार, जानें कैसा है देश के मौसम का मिजाज

Weather Update: Severe heat at some places and heavy rain at some places, weather of the country, #weather, #WeatherUpdate, #mausam, #delhi, #rajasthan, #haryana, #india, #IMD, #india, #temperature, #HeatWave, #summer, #TamilnaduNews, #MadhyaPradesh, #UttarPradesh, #Bihar-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Weather Update: पूरे देश में कहीं लू चलने से लोग परेशान हैं तो कहीं बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहाना बनाया हुआ है। दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर भारत के अधिकांश राज्य गर्मी से तिलमिला उठे हैं। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश और गुजरात में 25 मई तक लू चल सकता है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना है।

Read Also: Haryana: एक्शन मोड में चुनाव आयोग, अब तक 14.94 करोड़ रुपये की नगदी हुई जब्त

कल यानी गरुवार 22 मई को IMD ने केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, तिरुवनंतपुरम, राजधानी, सहित आठ जिलों में एक ऑरेंज अलर्ट जारी है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपील की है कि वे सतर्क रहें। दिल्ली के मौसम की बात करें तो 25 मई तक भारी लू चलेगा। उस समय तेज गर्म हवाएं चलेंगी और दिन का पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। IMD के अनुसार दिल्ली में इस पूरे हफ्ते 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान रह सकता है। उधर, सबसे कम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Read Also: क्षत्रिय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की हुंकार, जनता से बोले क्या हमारा खून पानी हो गया ?

दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हल्की से मध्यम बारिश उत्तर पूर्व भारत, लक्षद्वीप उत्तराखंड और सिक्किम में हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *