दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में छाया घना कोहरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Today News,Today Weather news,IMD Weather,IMD Weather Update,Weather Update,Weather Forecast,IMD Weather Forecast,Yellow Alert,Dense Fog,Heavy Fog"

Weather Update : नवंबर का महीना लगभग खत्म होने को है लेकिन अभी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू नही हुई है.वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके में कोहरे के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले 3 दिनों से दिन की शुरूआत प्रदूषण और कोहरे के साथ हो रही है, प्रदूषण से लोगो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है. विजिबिलिटी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.WeatherUpdate 

Read also- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- विनोद तावड़े के खिलाफ साजिश हुई है

आज के मौसम की बात करें तो आज उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं, उत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में रात या सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

कोहरे के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर कम- मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने 20 एवं 23 नवंबर तक पंजाब-हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी दी है। बिहार-झारखंड में बादल के साथ कोहरा भी छा सकता है। उत्तर भारत के बड़े क्षेत्र में कोहरे के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा। धूप कमजोर होगी और ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी। मौसम में व्यापक विस्तार की स्थिति बन रही है।

Read also- मणिपुर के कुछ हिस्सों में अफस्पा को फिर से लागू करने के विरोध में इंफाल में रैली निकाली गई

ओले और बिजली गिरने की संभावना- भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज यानी 20 नवंबर को असम और मेघालय में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओले गिर सकते हैं. वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में बिजली गिरने की संभावना है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *