West Asia conflict: राजस्थान के जालौर को अक्सर भारत का ग्रेनाइट शहर कहा जाता है। इन दिनों ग्रेनाइट उद्योग पश्चिम एशिया संघर्ष की वजह से मंदा है।ग्रेनाइट संघ के मुताबिक इसके कई कारण हैं। इनमें वैश्विक शिपिंग मार्गों में रुकावट और रसोई गैस की कमी मुख्य है। इसका असर प्रवासी मजदूरों के पलायन के रूप में सामने आ रहा है। West Asia conflict:
Read Also-Maharashtra: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर आमिर खान ने कहा- ‘एक युग का हुआ अंत’
संघर्ष के कारण खदानों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट है।ग्रेनाइट संघ का अनुमान है कि 50 फीसदी खनन इकाइयां बंद हो चुकी हैं। हालात जल्द नहीं सुधरे तो चालू खदानों के भी बंद होने का खतरा है। West Asia conflict:
