West Asia conflict: दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, अमेरिका-ईरान वार्ता टलने के बीच बढ़ा संघर्ष

West Asia conflict:

West Asia conflict: इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने रातभर दक्षिणी लेबनान में अलग-अलग ठिकानों पर हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी रहने की जानकारी दी है।लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। West Asia conflict: 

Read Also-Assam: गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में भक्तों के आने के साथ ही अंबुवाची मेले की तैयारियां हुई तेज

ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने की कोशिशों के तहत ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता प्रस्तावित थी, लेकिन वो वार्ता स्थगित कर दी गई है।दक्षिणी लेबनान पर इजराइल का कब्जा और ईरान समर्थित शिया संगठन हिज्बुल्ला के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई वार्ता के प्रमुख मुद्दों में शामिल रही है। West Asia conflict: 

Read Also- OM BIRLA: ‘दुनिया भर में चल रहे झगड़ों के बीच अहिंसा का जैन दर्शन अब और भी ज़रूरी हो गया है’

इजराइल का कहना है कि उसे दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बनाए रखने और हिज्बुल्ला के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की जरूरत है, क्योंकि ये संगठन उत्तरी इजराइल पर हमले करता रहा है।बातचीत स्थगित किए जाने की खबर ऐसे समय आई है जब हिज्बुल्ला समर्थक माने जाने वाले अरब उपग्रह चैनल ‘अल-मयादीन’ ने रिपोर्ट दी कि लेबनान में इजराइली सैन्य अभियान जारी रहने के कारण ईरान ने अपना प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड भेजने में देरी करने का फैसला किया है। West Asia conflict: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *