BENGAL ELECTION: बारानगर में पोस्टर विवाद, BJP और TMC समर्थकों के बीच हुई झड़प

bengal elections

 BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर में शनिवार को चुनाव प्रचार के पोस्टर और होर्डिंग फाड़ने के मामले में BJP और TMC समर्थकों के बीच झड़प हो गई । यह घटना टोबिन रोड चौराहे पर बीजेपी उम्मीदवार सजल घोष और TMC उम्मीदवार सायंतिका बंद्योपाध्याय की मौजूदगी में हुई । दोनों पक्षों के सैकड़ों समर्थक इकट्ठा हो गए और आमने-सामने आ गए, जिसके चलते केंद्रीय बलों और पुलिस कर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । BENGAL ELECTION

Read Also-दिल्ली दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले हरियाणा CM नायब सिंह सैनी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों खेमों ने नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया । बंद्योपाध्याय ने आरोप लगाया कि उनके प्रतिद्वंद्वी ने शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने के लिए “बाहरी और असामाजिक तत्वों” को बुलाया था । उन्होंने पत्रकारों से कहा, “सजल घोष बारानगर में बाहरी और असामाजिक तत्वों को लेकर आए और उन्होंने शांतिपूर्ण कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की ।

उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई की ।” उन्होंने आगे कहा, “हम ऐसा होने नहीं देंगे, लेकिन हम शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेंगे ।”लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद, सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया । इस हंगामे की वजह से व्यस्त बीटी रोड-टोबिन रोड चौराहे पर यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। BENGAL ELECTION

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *