गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने 29वें इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन का किया

CM Bhupendra Patel- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को 29वें इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है। पीएम विकास की राजनीति में विश्वास करते हैं। उन्होंने पूरे देश को दिखाया है कि विकास कैसे होता है। पूरी दुनिया अब जानती है कि विकास कैसे होता है।

आपको बता दें, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद में इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन (आईपीए) के वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने देश और दुनिया को ये दिखाना की कोशिश की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास का क्या मतलब है।

तीन दिनों तक चलने वाले 29वें इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन का विषय इस बार ‘नेट जीरो वॉटर इन बिल्ट इनवॉयरमेंट’ है। जो निर्माण क्षेत्र में सर्कुलर वाटर इकोनॉमी हासिल करने के लिएजल संरक्षण और स्थिरता से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है।

इस सम्मेलन की कल्पना 2023 में वैश्विक स्तर पर प्लंबिंग और बिल्डिंग इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के सबसे बड़े संगम के रूप में की गई है। जिसे रणनैतिक रूप से अहमदाबाद में आयोजित किया गया। ये शहर तेजी से हो रहे शहरीकरण और विरासत का गवाह है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *