पश्चिम बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई! TMC विधायक के घर पर छापेमारी, स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच तेज

West Bengal: Big ED action in West Bengal! Raid on TMC MLA's house, investigation of school teacher recruitment scam intensified

West Bengal: एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार यानी की आज 25 अगस्त को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के आवास पर स्कूल शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में छापेमारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही विधायक को छापेमारी की जानकारी मिली, उन्होंने कथित तौर पर परिसर की चारदीवारी फांदकर अपने घर से भागने की कोशिश की।  West Bengal

Read Also: Nikki Murder: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में तीसरी गिरफ्तारी, जीजा गिरफ्तार

ईडी अधिकारी ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि विधायक का पीछा करके हमारे अधिकारियों ने पास के एक इलाके में उन्हें पकड़ लिया। अब हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कथित स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में बीरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा पैसों के लेन-देन की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। अधिकारी ने बताया कि बीरभूम जिले का ये व्यक्ति आज सुबह ईडी टीम के साथ साहा के घर गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले इस घोटाले के सिलसिले में साहा की पत्नी से पूछताछ की थी।

Read Also: उत्तर भारत में बारिश का कहर! जम्मू में जनजीवन अस्त-व्यस्त

सीबीआई ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले के सिलसिले में अप्रैल 2023 में साहा को गिरफ्तार किया था। उन्हें इस साल मई में जमानत पर रिहा किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय कथित घोटाले के धन शोधन पहलू की जांच कर रहा है, जबकि सीबीआई इसके आपराधिक संबंधों की जांच कर रही है।  West Bengal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *